Home छत्तीसगढ़ CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी,छत्तीसगढ़ को मिले 57 नए न्यायाधीश

CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी,छत्तीसगढ़ को मिले 57 नए न्यायाधीश

54
0
Spread the love

रायपुर.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम 20 फरवरी को जारी कर दिया है। शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।चयन प्रक्रिया के तहत मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम 22 जनवरी को घोषित किए गए थे। पदों की कुल संख्या के तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाना था, लेकिन वर्गवार योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर कुल 183 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया था। इन सभी 183 उम्मीदवारों के साक्षात्कार 10 से 20 फरवरी के बीच पूरे किए गए। साक्षात्कार में कोई भी उम्मीदवार अनुपस्थित या अयोग्य नहीं रहा।

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग और योग्यता क्रम के आधार पर 57 उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। मुख्य सूची में अंजुम आरा को पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर शिवांगी तिवारी और तीसरे स्थान पर आयुष चौरसिया रहे हैं। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी सार्वजनिक कर दी है।

आयोग की सूचना के अनुसार, यह चयन परिणाम उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 19668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेगा।


Spread the love