Home छत्तीसगढ़ हर्षोल्लास के साथ हुआ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पत्रिका का...

हर्षोल्लास के साथ हुआ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन और लेखन

24
0
Spread the love

दुर्ग भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ होने के पूर्व आज ऋषभ नगर स्थित जेन श्वेतांबर मंदिर उपाश्रय में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पत्रिका का कुमकुम एवं पत्रिका लेखन का कार्य जैन समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग शामिल हुए जिनमें प्रमुख रुप से ओसवाल पंचायत सकल जैन समाज एवं जैन समाज के विभिन्न घटक दलों के लोग इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित थे

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के आह्वान पर हर्ष और उल्लास के वातावरण में दुर्ग नगर में स्थित दिगंबर एवं श्वेताम्बर समाज के विभिन्न मंदिरों में पत्रिका लेखन के पश्चात आमंत्रण पत्रिका परमात्मा के चरणों में चढ़ाई गयी उसके पश्चात जैन समाज के सभी धरो में वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ
आज जिन मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका भेंट चढ़ाई गयी उनमें आदिनाथ जैन मंदिर गांधी चौक, दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, ऋषभदेव श्वेतांबर मंदिर शीतल नाथ जैन दिगंबर मंदिर महावीर जैन दिगंबर मंदिर स्टेशन रोड दिगंबर जैन मंदिर पदनाभपुर, आदिनाथ जैन दिगंबर मंदिर जिन कुशल दादाबाड़ी मालवीय नगर में जाकर संस्था के सदस्यों ने परमात्मा के चरणों में पत्रिका भेंट चढ़ाई

नवीन संचेती
प्रचार प्रसार प्रमुख
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here