Home देश लगातार 8वें दिन सोना ‘डाउन’, क्‍या और गिरेगा गोल्‍ड-सिल्‍वर का रेट

लगातार 8वें दिन सोना ‘डाउन’, क्‍या और गिरेगा गोल्‍ड-सिल्‍वर का रेट

30
0
Spread the love

वैश्विक सर्राफा बाजार आज भी सोने और चांदी के रेट में जोरदार गिरावट आई है. कॉमेक्‍स पर सोने की कीमत करीब 3 फीसदी लुढ़ककर $4,462 प्रति औंस पर आ गई है. पिछले सप्ताह सोना करीब 11% टूटा था. यह 1983 के बाद सोने में आई सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट थी. सोना पिछले आठ सत्रों से लगातार एशियाई कारोबार आज चांदी की कीमत भी 3% गिरकर $67.5 प्रति औंस पर पहुंच गई.
सोने और चांदी के रेट गिरने के पीछे कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं. इनमें कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर में आई मजबूती प्रमुख है. जब कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं तो महंगाई बढ़ने का डर सताने लगता है. ऐसी स्थिति में अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं. सोना एक ऐसी संपत्ति है जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलता, इसलिए ब्‍याज दरें ऊंची रहने पर निवेशक सोने से हाथ खींचने लगते हैं.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here