रायपुर
- भाजपा पुरानी बस्ती मंडल के अंतर्गत अटल भवन टिकरापारा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला का आयोजन दिनांक 30 व 31 मार्च 2026 को होगा, इसके बारे में जानकारी देते हुये मंडल के अध्यक्ष केदार धनगर, वर्ग प्रभारी आशीष धनगर ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रशिक्षण हमारे पार्टी में निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है जिसके माध्यम से समय समय पर पार्टी की विचारधारा एवं कार्य पद्धति से कार्यकर्ताओ को अवगत करवाते हुए वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जाता है, इस वर्ग में 8 सत्र होना तय हुआ है जिसमें अलग अलग विषयों के विशेषज्ञ द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा !!



