Home देश क्या बैंक आपसे बिना पूछे काट सकता है आपके खाते से पैसे

क्या बैंक आपसे बिना पूछे काट सकता है आपके खाते से पैसे

44
0
Spread the love

अपना पैसा सुरक्षित रखने को ज्‍यादातर लोग बैंक खाते को ही सबसे अच्‍छा विकल्‍प मानते हैं. उनको लगता है कि उनकी अनुमति के बिना बैंक अकाउंट में रखे उनके पैसे को कोई नहीं निकाल सकता. बैंक भी नहीं. उनका ऐसा मानना काफी हद तक सही है, लेकिन पूरी तरह नहीं. बैंकिंग के नियमों और शर्तों में कुछ ऐसी परिस्थितियां भी बताई गई हैं जिनमें बैंक बिना आपसे पूछे आपके खाते से पैसे निकाल सकता है. इसलिए आपको पता होना चाहिए कि कब और कैसे बैंक आपकी अनुमति के बिना भी आपके अकाउंट से निकासी कर सकता है.
कुछ मामलों में खाता खोलते समय या बाद में आपके अकाउंट से भविष्‍य में बिना आपसे दोबारा पूछे पैसे निकालने की इजाजत बैंक ले लेते हैं. ऐसा करने के बाद बैंक को आपसे बिना पूछे ही आपके खाते से पैसे निकालने का हक मिल जाता है. ऐसी निकासी पर आप सवाल नहीं उठा सकते.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here