Home देश ईरान जंग हो या सीजफायर… भारत न रुकेगा-न झुकेगा; वर्ल्ड बैंक ने...

ईरान जंग हो या सीजफायर… भारत न रुकेगा-न झुकेगा; वर्ल्ड बैंक ने दी ऐसी रिपोर्ट हर टेंशन हो गई दूर

21
0
Spread the love

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के चलते भारतीय इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज आई है. World Bank नेभारत की GDP का अनुमान FY27 के लिए 6.3% से बढ़ाकर 6.6% कर दिया है. भारत के ग्रोथ अनुमान में बढ़ोतरी की मुख्य वजह देश में मजबूत घरेलू मांग और बेहतर एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस को माना गया है. इन सभी के कारण भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है.
हालांकि, World Bank ने यह भी कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण सप्लाई चेन और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे भारत की आर्थिक वृद्धि पिछले वर्षों के मुकाबले थोड़ी धीमी रह सकती है.
कंज्यूमर डिमांड बढ़ने की उम्मीद
वर्ल्ड बैंक की ताजा South Asia Economic Update के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 7.6% की दर से बढ़ सकती है, जो 2024-25 के 7.1% से ज्यादा है. इस ग्रोथ को मजबूत घरेलू मांग और एक्सपोर्ट का सपोर्ट मिलेगा. वहीं, Reserve Bank of India ने 2026-27 के लिए 6.9% ग्रोथ का अनुमान लगाया है, जो थोड़ा ज्यादा है.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here