Home छत्तीसगढ़ अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता! सिल्वर में आई 5700 रुपये...

अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता! सिल्वर में आई 5700 रुपये की गिरावट

22
0
Spread the love

इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस खास मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. आपको बता दें कि अक्षय तृतीया से पहले देश में सोने की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लग गया है और अब गिरावट देखने को मिल रही है. 18 अप्रैल की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 1,54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एक दिन पहले ही दिल्ली में सोना 1,600 रुपये गिरकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. वहीं, मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत इसकी कीमत 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत करीब 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर है. फिलहाल बाजार सतर्क नजर आ रहा है क्योंकि निवेशक जियोपॉलिटिकल टेंशन को लेकर साफ संकेत का इंतजार कर रहे हैं. इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम से तनाव थोड़ा कम हुआ है और अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीद भी बढ़ी है, जिससे सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है.

हैदराबाद से लेकर कोलकाता तक सोने का भाव

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट का भाव लगभग 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. इसके अलावा लखनऊ में 22 कैरेट सोने का रेट 14,14,990 रुपये है और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 154340 रुपये पर है. इसके अलावा हैदराबाद में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 14,1340 रुपये पर है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here