दल्लीराजहरा .

लौह अयस्क नगरी के श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन परिसर दल्लीराजहरा में सोमवार 20 अप्रैल 2026, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) को ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार व ब्राह्मणों के इष्टदेव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया पर्व विप्र बंधुओं ने सपरिवार गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर हर्षोल्लास के साथ मनाया।सुबह 10.30 बजे ब्राह्मण समाज भवन से ब्राह्मण गर्जना व भगवान परशुरामजी के जयकारों के साथ ब्राह्मण समाज भवन से नगर भ्रमण हेतु भव्य बाइक रैली निकाली गई।बाइक रैली का समापन 11.15 बजे ब्राह्मण भवन परिसर में वापस पहुंचने पर हुआ।आचार्य पं.अशोक पाण्डेय ने वैदिक विधि विधान से इष्टदेव की पूजा-अर्चना संपन्न कराया तत्पश्चात श्री हनुमानजी व भगवान परशुरामजी का सामूहिक महाआरती संपन्न कराया, इसके पूर्व विप्र समाज की विदुषी मातृशक्तियों के द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ ,श्री हनुमान चालीसा व संकट मोचन हनुमान अष्टक का सस्वर पाठ किया,तत्पश्चात उपस्थितजनों में भोग प्रसाद वितरण एवं ठीक दोपहर 01.00 बजे से महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जो कि शाम चार बजे तक चलता रहा। भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, प्रवक्ता कमल शर्मा, गोरेलाल मिश्रा, के.के.शर्मा, बी.के.मिश्रा, विजय दीक्षित, संतोष पाण्डेय,राकेश द्विवेदी, रमेश शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, ए.के.राजोरिया,अजय मिश्रा, विनोद तिवारी,योगेश्वर झा,अनिलकांत शर्मा,कर्तव्य पाण्डेय, अश्वनी दुबे,तेजेंद्र प्रसाद, अशोक पाण्डेय, सुजीत झा, ऋषिकेश पाण्डेय, डॉ.देवदत्त शर्मा, डॉ.चक्रवर्ती, अजीत झा,शैलेंद्र व्यास,प्रमोद तिवारी, अध्ययन तिवारी, जोगेंद्र ठाकुर, दीक्षित जी , मुन्ना अग्निहोत्री, प्रवीण शर्मा,बादल तिवारी,प्रशांत त्रिवेदी, विनोद पाठक, गिरिजेश तिवारी, दीपक दुबे, रुबल तिवारी, नंदू चौधरी, प्रमोद चौधरी, मनीष पाठक,गुड्डन तिवारी,आदित्य पाण्डेय (बिट्टू), नंदकुमार पाण्डेय , तिलक दुबे,शिवम दुबे,प्रेम शुक्ला, सौरभ चौबे,अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं,पुरुष,युवा बच्चे व आमंत्रितजन सपरिवार उपस्थित हुए तथा भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सभी विप्र बंधुओं को सपरिवार गरिमामय उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।



