Home छत्तीसगढ़ 50 ट्रिप अवैध रेत जब्त

50 ट्रिप अवैध रेत जब्त

14
0
Spread the love

सक्ती जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील हसौद के ग्राम लालमाटी में दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है।

मौके पर जांच के दौरान टीम को लगभग 40 से 50 ट्रिप (ट्रैक्टर-ट्रॉली) रेत का अवैध भंडारण मिला। रेत को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द कर दिया। साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here