Home देश सस्ता हो गया सोना-चांदी, सिल्वर के दाम में 1200 की गिरावट, सोना...

सस्ता हो गया सोना-चांदी, सिल्वर के दाम में 1200 की गिरावट, सोना लुढ़कर हुआ इतना

21
0
Spread the love

सोने और चांदी की कीमतों में कल 27 अप्रैल को तेजी देखी गई थी और आज 28 अप्रैल को भाव फिसल गया है. एमसीएक्स पर सोने का रेट 60 रुपये की गिरावट के साथ 151655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का दाम 1200 रुपये फिसलकर 240619 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने का रेट फिसल गया है. सोने का भाव 0.17 फीसदी गिरकर 4685 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है. सिल्वर का रेट 0.56 फीसदी गिरकर 74.601 पर ट्रेड कर रहा है.

दिल्ली से हैदराबाद तक सोने और चांदी का रेट

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. वहीं मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,890 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
दूसरी ओर चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. जबकि पुणे और बेंगलुरू में 24 कैरेट की कीमत 1,53,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

सोने और चांदी के रेट में गिरावट की वजह

सोना आमतौर पर सेफ हेवन एसेट माना जाता है, लेकिन फिलहाल ऐसा होते हुए नजर नहीं आ रहा है. वजह यह है कि बढ़ती एनर्जी कीमतों के चलते केंद्रीय बैंक सख्त रुख (हॉकिश पॉलिसी) अपना सकते हैं. ऐसे में अगर ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो बिना ब्याज देने वाली संपत्ति जैसे सोने की चमक निवेशकों के लिए कम हो जाती है.
हालांकि, आज मंगलवार को गिरावट बहुत ज्यादा देखने को नहीं मिल रही है. निवेशक यूएस और ईरान के बीच अटकी हुई बातचीत पर साफ फैसले का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही बाजार की नजर इस हफ्ते होने वाले बड़े केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर भी है, ताकि यह समझा जा सके कि मध्य पूर्व का तनाव वैश्विक ब्याज दरों को किस तरह प्रभावित कर सकता है.
इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव और डॉलर की मजबूती से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता नहीं दिख रही है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here