Home देश पेट्रोल-डीजल के भी बदले दाम, आज यूपी से बिहार तक नया रेट...

पेट्रोल-डीजल के भी बदले दाम, आज यूपी से बिहार तक नया रेट जारी, जानें अपने शहर का दाम

27
0
Spread the love

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें इस समय रोलर कोस्‍टर पर सवार हैं. एक दिन पहले तक जो क्रूड 122 डॉलर के आसपास दिख रहा था, आज वह 108 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है. इसका असर सरकारी कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा और शनिवार सुबह देश के कई शहरों में तेल की खुदरा कीमतों में बदलाव नजर आया. यूपी से बिहार तक आज कई शहरों में तेल के नए दाम जारी हुए हैं. दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें पहले के भाव पर स्थिर दिख रही हैं.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 13 पैसे महंगा होकर 87.89 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 94.88 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 9 पैसे बढ़त के साथ 87.98 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. एनसीआर के एक और शहर गुरुग्राम में पेट्रोल 9 पैसे सस्‍ता होकर 95.48 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 9 पैसे गिरावट के साथ 87.94 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव तेजी से गिरकर 118.20 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी नीचे आया है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 101.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here