Home देश बंगाल चुनाव नतीजों से पहले बाजार में छाया जोश! सेंसेक्स 700 अंक...

बंगाल चुनाव नतीजों से पहले बाजार में छाया जोश! सेंसेक्स 700 अंक उछला, सभी सेक्टर्स में हरियाली

21
0
Spread the love

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडू, केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुना के नतीजे आज 4 मई को आ जाएंगे. पश्चिम बंगाल में इस बात 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है. तमिलनाडू में भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85 फीसदी तक वोटिंग देखी गई. चुनावी रिजल्ट आने से पहले आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी से शुरुआत हुई है. सुबह 9:20 बजे पर सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 77,626 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 219 अंक उछलकर 24,217 पर ट्रेड कर रहा है. सभी सेक्टर्स में हरे निशान में नजर आ रहे हैं, सिर्फ मीडिया सेक्टर को छोड़कर.
निफ्टी टॉप गेनर्स में निफ्टी टॉप गेनर्स में Hindustan Uniliver, Maruti शामिल हैं. इनके स्टॉक्स 4 फीसदी से ऊपर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, टॉप लूजर्स में कोटक बैंक और डॉ रेड्डी शामिल हैं. इनके शेयर्स 2-1 फीसदी फिसल गए हैं. शेयर बाजार में आज तेजी कि क्या-क्या वजह हैं, ये आपको बताते हैं.
इन वजहों से बाजार को मिली मजबूती
बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह चुनावी रुझान हैं. शुरुआती नतीजों के मुताबिक बीजेपी असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बढ़त बनाए हुए है. इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है.

ऑटो सेक्टर में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे ऑटो इंडेक्स करीब 1.7% चढ़ गया. Hero MotoCorp और Maruti Suzuki जैसे शेयरों में अच्छी तेजी आई, जहां इनके स्टॉक्स करीब 2% और 4% तक बढ़े। कंपनियों के मजबूत मासिक बिक्री आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे इस सेक्टर में तेजी देखने को मिली.
एनालिस्ट ने दी ये अपडेट
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, आज मार्केट की चाल पर राज्य चुनाव नतीजों, खासकर पश्चिम बंगाल, का असर दिख सकता है. लेकिन यह असर सिर्फ थोड़े समय के लिए रहेगा, क्योंकि असली दिशा बाजार को अन्य बड़े फैक्टर्स से मिलेगी.
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें बाजार के लिए ज्यादा अहम हैं, जो पश्चिम एशिया की स्थिति पर निर्भर करती हैं. अमेरिका द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों की मदद की घोषणा के बाद ब्रेंट क्रूड करीब 108 डॉलर तक आ गया है. साथ ही ईरान की ओर से भी अमेरिका को एक नया प्रपोजल भेजा गया है, जिससे बाजार पर नजर बनी हुई है.
वहीं, विदेशी निवेशकों (FII) की गतिविधियां भी बाजार को प्रभावित करेंगी. AI सेक्टर में ग्लोबल तेजी के चलते FIIs भारत में बिकवाली कर सकते हैं, जिससे बड़े शेयरों पर दबाव रह सकता है और पैसा मिड और स्मॉल कैप में जा सकता है. ऐसे में चुनावी खबरों से आई तेजी का इस्तेमाल FIIs बेचने के लिए कर सकते हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना रह सकता है.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here