Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री डेका ने संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के वेबसाइट का...

राज्यपाल श्री डेका ने संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के वेबसाइट का किया शुभारंभ

14
0
Spread the love

लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में श्री डेका ने विश्वविद्यालय के वेबसाइट का विस्तृत अवलोकन किया और इसकी सराहना की। कुलपति डॉ. राजेन्द्र लकपाले ने बताया कि इस नवीन वेबसाइट को विद्यार्थियों के लिए और अधिक उपयोगी बनाया गया है। यह वेबसाइट मोबाइल एप की तरह भी कार्य करेगा। विद्यार्थियों को छोटे-मोटे कार्य के लिए अब विश्वविद्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी आसानी से हो सकेगी। इस अवसर पर श्री डेका ने निर्देेश दिया कि विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्हांेने विद्यार्थियों और शिक्षकों में स्ट्रेस दूर करने के लिए उनकी काउंसिलिंग कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य, पुस्तक के लेखक प्राध्यापक डॉ. मनीषा देवांगन और डॉ. एच.एस.पी. तोण्डे उपस्थित थे।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here