छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) के संचालक मंडल की बैठक आज मार्कफेड मुख्यालय, नवा रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकारी अधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी, प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला और अपर आयुक्त सहकारिता श्रीमती सावित्री भगत उपस्थित थी।
बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष की तैयारियों, धान उपार्जन, भंडारण एवं भुगतान व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों के कल्याण एवं सेवा शर्तों से जुड़े प्रस्तावों पर संचालक मंडल द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए गए।
प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि किसानों के साथ-साथ संस्था के कर्मचारियों का हित भी मार्कफेड की प्राथमिकता है। बैठक में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मार्कफेड के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संचालक मंडल के सदस्यगण उपस्थित थे।



