Home देश भारत ने पहली बार 12 परमाणु वारहेड तैनात किए, समुद्री हमले की...

भारत ने पहली बार 12 परमाणु वारहेड तैनात किए, समुद्री हमले की ताकत बढ़ी

6
0
Spread the love

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कम से कम 12 परमाणु वारहेड तैनात (deployed) कर दिए हैं. यह भारत की परमाणु तैयारियों में बड़ा बदलाव है. पहले यह माना जाता था कि भारत शांतिकाल में अपने परमाणु वारहेड और मिसाइल लॉन्चर्स को अलग-अलग रखता है. SIPRI की यह रिपोर्ट पहली बार बता रही है कि भारत ने परमाणु वारहेड को Operational Deployment की स्थिति में रखना शुरू कर दिया है.

SIPRI की Nuclear Weapons Tracking Report में पहली बार संकेत दिया गया है कि भारत ने परमाणु वारहेड तैनात किए हैं. इससे पहले रिपोर्ट के सभी संस्करणों में भारत के परमाणु हथियारों को केवल Stockpiled Arsenal के रूप में वर्गीकृत किया जाता था और उन्हें Operational Deployment की स्थिति में नहीं माना जाता था. इस लिहाज से यह एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है.

जनवरी 2026 तक भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार हैं, जो 2025 में 180 थे. भारत के ये 190 परमाणु हथियार एक विकसित हो रही Nuclear Triad का हिस्सा हैं, जिसमें विमान (Aircraft), जमीन से दागी जाने वाली मिसाइलें (Land-Based Missiles) और परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां (SSBNs) शामिल हैं. भारत अतिरिक्त मिसाइलों के लिए नए वारहेड भी बना रहा है.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here