Home देश तीन भारतीयों की हत्या पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, PM मोदी...

तीन भारतीयों की हत्या पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग का किया जिक्र

3
0
Spread the love

आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन भारतीयों की मौत के बाद प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उन्होंने सवाल उठाया कि न तो कोई ट्वीट किया गया और न ही दिवंगत भारतीयों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से तीन भारतीयों की हत्या का मुद्दा नहीं उठाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “ट्रंप की निगरानी में तीन भारतीयों की हत्या हुई और मुलाकात के दौरान मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ करने में व्यस्त थे. आज अगर भारत में एक मजबूत प्रधानमंत्री होता तो डटकर अपने देश की आवाज उठाता और उन हत्याओं के लिए ट्रंप से बिना शर्त माफी की मांग करता, ना कि उनकी तारीफ करता. प्रधानमंत्री ये तो कह सकते थे कि भारत उम्मीद करता है कि इस कृत्य के लिए अमेरिका बिना शर्त माफी मांगेगा और भविष्य में ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा. अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का लगातार हो रहा अपमान अब बर्दाश्त नहीं होता. अब देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है.”


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here