Home देश US-IRAN बातचीत फ‍िर टूटी, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के नेताओं...

US-IRAN बातचीत फ‍िर टूटी, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के नेताओं ने मीटिंग छोड़ी

5
0
Spread the love

यूएस ईरान के बीच बातचीत फ‍िर टूट गई है. ईरानी न्‍यूज एजेंसी तस्‍नीम ने दावा क‍िया है क‍ि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की धमक‍ियों के बाद ईरान के नेताओं ने मीटिंग बीच में छोड़ने का फैसला क‍िया है और वे बाहर चले गए हैं. बातचीत से पहले ही ट्रंप ने कहा था क‍ि ईरान को लेबनान में हिज्बुल्लाह की गतिविधियों पर रोक लगानी होगी. अपने प्रॉक्‍सी को रोकना होगा, वरना हम फ‍िर ईरान पर अटैक करेंगे. उनके इस बयान से ईरान के नेता गुस्‍से से लाल हो गए. इसी बयान के बाद तेहरान ने वार्ता को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया. हालांकि, इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक नहीं की गई है.

इससे पहले खबर आई क‍ि ईरान ने पहले दौर की बातचीत को बीच में ही 80 म‍िनट के ल‍िए रोक दिया था, ताक‍ि तेहरान में बैठे नेताओं से संपर्क क‍िया जा सके. इसके बाद ईरानी वार्ताकारों ने कतर के प्रत‍िन‍िध‍ियों के साथ बातचीत शुरू कर दी थी. कहा जा रहा है क‍ि ईरानी नेताओं ने ट्रंप की धमकी की श‍िकायत की. ट्रंप ने कहा था कि ईरान को लेबनान में अपने उन गुर्गों को तुरंत रोकना होगा जिन्हें भारी मात्रा में धन दिया जा रहा है और जो अशांति फैला रहे हैं. अगर ईरान ऐसा नहीं करता है, तो हम उन्हें पिछले सप्ताह की तरह ही, बल्कि उससे भी अधिक कठोर दंड देंगे.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here