Home छत्तीसगढ़ सोलर पैनल लगाते समय दो युवकों की हाई टेंसन लाइन में करंट...

सोलर पैनल लगाते समय दो युवकों की हाई टेंसन लाइन में करंट लगने से मौत

48
0
Spread the love

रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर काम कर रहे दो युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान आशीष और प्रमोद चंद्राकर के रूप में हुई है। दोनों युवक दुर्ग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करते समय पैनल या उससे जुड़ा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love