Home छत्तीसगढ़ बारिश से रायपुर तरबतर, निचले इलाकों में पानी भरा, जनजीवन प्रभावित

बारिश से रायपुर तरबतर, निचले इलाकों में पानी भरा, जनजीवन प्रभावित

4
0
Spread the love

रात भर में 154 मिलीमीटर

लापरवाही पर भड़कीं महापौर मीनल चौबे 

अफसरों को एसी कक्ष छोड़ फील्ड में उतारा

रायपुर.

12 घंटों के दौरान 150 मिलीमीटर बारिश ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। मानसून के आगमन से पहले नगर निगम द्वारा नालों और नालियों की सफाई के जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, वे पहली ही बड़ी बारिश में बह गए। शहर के विपणन केंद्रों, प्रमुख मार्गों और कई आवासीय कालोनियों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश का सबसे ज्यादा असर शहर के प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों में देखने को मिला। गुढ़ियारी-नर्मदापारा अंडरब्रिज में इतना पानी भर गया कि सुरक्षा के लिहाज से वहां आवागमन को पूरी तरह रोकना पड़ा। इसके अलावा समता कालोनी, पंडरी कपड़ा मार्केट, देवेंद्र नगर अस्पताल रोड, राजातालाब, अश्वनी नगर, सुंदर नगर, अवंतीबाई चौक, मंडी गेट, रविशंकर विश्वविद्यालय मार्ग और रोहिणीपुरम गोल चौक,राधास्वामी नगर,प्रोफेसर कालोनी जैसी जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया। भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) के आसपास भी पानी ही पानी नजर आया। स्थिति इतनी विकट थी कि वार्ड-पांच के कई घरों के भीतर गंदा पानी प्रवेश कर गया।


Spread the love