Home छत्तीसगढ़ भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार...

भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

40
0

पहले ही दिन बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने कराया पंजीयन
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स  CAIT व ITPO द्वारा 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले “भारत व्यापार महोत्सव” में छत्तीसगढ़ की प्रभावी एवं ऐतिहासिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कैट प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के व्यापारियों हेतु “बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होते ही प्रदेशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में अपना पंजीयन कराया। कैट ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, स्टार्टअप एवं उद्योग प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग लेंगे।

कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि “भारत व्यापार महोत्सव” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के व्यापार, उद्योग, नवाचार और उद्यमिता का राष्ट्रीय संगम है। यहां देश-विदेश के उद्योगपति, निर्माता, वितरक, आयातक-निर्यातक, स्टार्टअप, निवेशक एवं व्यापारिक संस्थाएं एक मंच पर आएंगी, जिससे व्यापार विस्तार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।