वैश्विक बाजारों से मिल जुले लेकिन सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों—सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)—ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत काफी सतर्क रुख के साथ की। निवेशक इस समय अमेरिकी कंपनियों के हालिया तिमाही नतीजों (Earnings Results) का आकलन कर रहे हैं। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 493.94 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,132.97 पर खुला, जबकि निफ्टी 70.4 अंक गिरकर 24,703.90 पर खुला। पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 78,639.03 पर और निफ्टी 50 24,774.30 पर बंद हुआ था। हालांकि, शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में व्यापक इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। BSE मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 137.24 अंक ऊपर था, जबकि BSE स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स ने 60.48 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त हासिल की और 8,940.94 पर हरे निशान में कारोबार किया।वैश्विक बाजारों से मिल जुले लेकिन सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों—सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)—ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत काफी सतर्क रुख के साथ की। निवेशक इस समय अमेरिकी कंपनियों के हालिया तिमाही नतीजों (Earnings Results) का आकलन कर रहे हैं। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 493.94 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,132.97 पर खुला, जबकि निफ्टी 70.4 अंक गिरकर 24,703.90 पर खुला। पिछले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 78,639.03 पर और निफ्टी 50 24,774.30 पर बंद हुआ था। हालांकि, शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में व्यापक इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। BSE मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 137.24 अंक ऊपर था, जबकि BSE स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स ने 60.48 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त हासिल की और 8,940.94 पर हरे निशान में कारोबार किया।



