Home छत्तीसगढ़ भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास

5
0

1.8 लाख आगंतुक, 23 देशों के 347 विदेशी प्रतिनिधि, ₹5,000 करोड़ से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित – अमर पारवानी *

छत्तीसगढ़ की बड़ी भागीदारी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव – CAIT

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन  बताया कि भारत   मंडपम, नई दिल्ली में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह महोत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत” के विज़न को आगे बढ़ाने वाला देश के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजनों में से एक बनकर उभरा।

CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने बताया कि महोत्सव में व्यापारियों, निर्माताओं, निर्यातकों, स्टार्टअप्स, निवेशकों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं तथा विदेशी खरीदारों सहित 1.8 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। खरीदार-विक्रेता बैठकों, व्यापारिक संवादों, सोर्सिंग चर्चाओं एवं साझेदारी वार्ताओं के परिणामस्वरूप ₹5,000 करोड़ से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित हुए हैं।

महोत्सव की एक प्रमुख विशेषता इसकी मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदारी रही। 23 देशों के 347 विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लेकर भारतीय उद्यमों के साथ सोर्सिंग, रणनीतिक साझेदारी, संयुक्त उपक्रम, तकनीकी सहयोग, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग तथा दीर्घकालिक व्यापारिक संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा की।

छत्तीसगढ़ की बड़ी भागीदारी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

भारतीय व्यापार महोत्सव में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं बिजनेस डेलीगेट्स ने सहभागिता की। CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने बताया की अमर पारवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने बड़ी संख्या में महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई।

छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देशभर के व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ने, नए बाजार तलाशने और व्यापार विस्तार के अवसर प्राप्त करने का प्रभावी मंच साबित हुआ। प्रदेश के प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों, निर्माताओं, खरीदारों, निवेशकों एवं राष्ट्रीय स्तर के व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक संवाद किया।

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों की B2B मीटिंग्स, बिजनेस नेटवर्किंग एवं नई तकनीकों से परिचय ने प्रदेश के व्यापार जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोले। आधुनिक तकनीक, डिजिटल समाधान, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, पर्यटन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए संवादों से व्यापार विस्तार और नई व्यावसायिक संभावनाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

श्री अमर पारवानी ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव ने छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान किया है। B2B बैठकों और नए व्यापारिक संपर्कों के माध्यम से प्रदेश के व्यापारियों को नए बाजार, नए ग्राहक और नई साझेदारियां तलाशने का अवसर मिला है। नई तकनीकों और बदलते व्यापारिक मॉडल की जानकारी भी व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी रही।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की इस व्यापक भागीदारी से यह स्पष्ट है कि प्रदेश का व्यापार जगत स्थानीय बाजार से राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। CAIT छत्तीसगढ़ भविष्य में भी प्रदेश के व्यापारियों को ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

महोत्सव में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, FMCG, ऑर्गेनिक उत्पाद, वस्त्र एवं परिधान, हस्तशिल्प, चमड़ा एवं फुटवियर, स्वास्थ्य सेवाएं एवं फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, अक्षय ऊर्जा, निर्माण सामग्री, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल समाधान, रिटेल, ई-कॉमर्स, पर्यटन, आतिथ्य तथा MSME विनिर्माण सहित अनेक क्षेत्रों की भारतीय क्षमताओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया।

CAIT की नई पहल “भारत इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सचेंज (BISE)” भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रही। इसके अंतर्गत 150 से अधिक स्टार्टअप पिच सत्र, 8 पैनल चर्चाएं, 35 प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी तथा ₹500 करोड़ की औसत निवेश क्षमता वाले 50 से अधिक निवेशकों की उपस्थिति रही।

महोत्सव में 18 ज्ञानवर्धक सत्र, 2 कंट्री डायलॉग्स तथा 36 आई-टॉक्स सत्रों के माध्यम से व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, निर्यात और आर्थिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। 150 से अधिक प्रवासी भारतीयों (NRIs) की भागीदारी ने भारतीय व्यापार जगत और वैश्विक भारतीय समुदाय के संबंधों को भी मजबूत किया।

CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सफलता ने भारतीय व्यापार एवं उद्यमिता की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित किया है। वहीं छत्तीसगढ़ की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि प्रदेश का व्यापारी और उद्यमी वर्ग नई तकनीक अपनाते हुए राष्ट्रीय एवं वैश्विक व्यापारिक अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार है।

“लोकल से ग्लोबल” की दिशा में छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की यह भागीदारी प्रदेश की नई व्यापारिक संभावनाओं और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करती है।