Home छत्तीसगढ़ रायपुर में टाटा पावर के विरोध में विद्युत अभियंता लामबंद, 12 सितंबर...

रायपुर में टाटा पावर के विरोध में विद्युत अभियंता लामबंद, 12 सितंबर को बनेगी आंदोलन की रणनीति

5
0

रायपुर: राज्य में विद्युत वितरण व्यवस्था के निजीकरण और टाटा पावर के प्रस्ताव के विरोध में राज्य के विद्युत अभियंता लामबंद होने लगे हैं। राज्य विद्युत अभियंता संघ की बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में निजीकरण के संभावित प्रभावों और टाटा पावर से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीर चर्चा हुई।अभियंताओं ने बिजली उपभोक्ताओं के साथ ही कर्मचारियों और अभियंताओं के हितों को लेकर चिंता जताई। बैठक में सदस्यों ने इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी सहभागिता के साथ बड़े कार्यक्रम और व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का सुझाव दिया। हालांकि आंदोलन का अंतिम स्वरूप तय करने के लिए अब मुख्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।

  • संघ के महासचिव इंजीनियर डा.मनोज वर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 12 सितंबर को डगनिया स्थित अभियंता संघ कार्यालय में सीईसी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें टाटा पावर के प्रस्ताव, विद्युत वितरण के संभावित निजीकरण और इसके उपभोक्ताओं, कर्मचारियों व अभियंताओं पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से विचार होगा।
  • बैठक में सदस्यों द्वारा सुझाए गए बड़े कार्यक्रम, आंदोलन और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी। संघ ने मुख्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सुझाव देने की अपील की है। संघ का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर एकजुट होकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।