Home देश गुजरात में लिव-इन पार्टनर हत्याकांड के आरोपी फैजल की पिटाई का वीडियो...

गुजरात में लिव-इन पार्टनर हत्याकांड के आरोपी फैजल की पिटाई का वीडियो वायरल

4
0

भावनगर।

 गुजरात के भावनगर से पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस की जीप से बंधा दिखाई दे रहा है और पीछे से एक पुलिसकर्मी उस पर लाठियां बरसाता नजर आ रहा है।वीडियो के दूसरे हिस्से में यही व्यक्ति एक बेंच पर लेटा हुआ दिखाई देता है और पुलिसकर्मी उसकी पिटाई करते नजर आते हैं। दोनों वीडियो में व्यक्ति के हाथ बंधे हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।