Home खेल छत्तीसगढ़ के आयुष का भारत ए में चयन, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ...

छत्तीसगढ़ के आयुष का भारत ए में चयन, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दिखाएंगे दम

3
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा बल्लेबाज आयुष पांडेय का भारतीय ए क्रिकेट टीम में चयन हो चुका है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाएंगे। गत रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए आयुष पांडेय ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। उन्होंने सात मैचों की 13 पारियों में 57.30 की शानदार औसत से कुल 573 रन बनाए।

इस दौरान उनके बल्ले से दो बेहतरीन शतक और दो अर्धशतक भी निकले।मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ उन्होंने 183 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपनी तकनीकी क्षमता का शानदार परिचय दिया था। इस लाजवाब प्रदर्शन के बाद उन्हें दूलिप ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने तीन पारियों में 53.92 की औसत से 102 रन बनाए।