Home छत्तीसगढ़ फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म  छत्तीसगढ़...

फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म  छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

32
0

मुख्यमंत्री साय ने ‘हनुमान अंश’ को पूरे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया

रायपुर. 

राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक खास मौका था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर पहुंचे। उनके साथ परिवार भी था। वहां राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्य और कई जनप्रतिनिधि भी इस खास स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

सभी ने मिलकर बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने बड़ा ऐलान कर दिया—‘हनुमान अंश’ को पूरे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीम करौली बाबा ने अत्यंत सरल जीवन और सहज शब्दों के माध्यम से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। संतों ने अपने आचरण से समाज को मानवता और लोककल्याण का पाठ पढ़ाया है। बाबा नीम करौली का जीवन इसी महान परंपरा का जीवंत उदाहरण है। टैक्स फ्री होने से प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोग, खासकर युवा पीढ़ी, भारत की समृद्ध संत परंपरा और उसके जीवन मूल्यों को जान सकेंगे।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करौली की आध्यात्मिक यात्रा, सेवा भाव और भक्ति के संदेश पर आधारित है। महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है।

सीएम साय के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले दर्शकों को सीधा फायदा होगा। टिकट सस्ते होने से आम दर्शक भी आसानी से इस प्रेरणादायी फिल्म का आनंद ले सकेंगे।