Home छत्तीसगढ़ भिलाई महिला समाज में अन्तर शाखीय युगल नृत्य एवं ‘महा तीज तेजस्विनी-2026’...

भिलाई महिला समाज में अन्तर शाखीय युगल नृत्य एवं ‘महा तीज तेजस्विनी-2026’ का भव्य आयोजन; महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

6
0

भिलाई की सबसे पुरानी सामाजिक संस्थाओं में से एक भिलाई महिला समाज (बीएमएस) द्वारा 11 सितंबर 2026 को अन्तर शाखीय युगल नृत्य प्रतियोगिता एवं ‘महा तीज तेजस्विनी-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज के सभी दस क्लबों की तीज विजेताओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभागियों के उत्साह से सभागार पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती छवि निगम, उपाध्यक्ष श्रीमती मोली चक्रवर्ती, श्रीमती केका सरकार, श्रीमती पूनम कुमार, डॉ. स्मिता भास्कर एवं श्रीमती आभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। युगल नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक सुश्री गुंजन चौहान चंदेल एवं सुश्री सुनयना जसबीर थीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज की कोर कमेटी की सह सचिव श्रीमती चैती पॉल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन एवं सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी भी उपस्थित रहीं।

सोमा दाम बनीं ‘तेजस्विनी दिवा-2026’

‘तेजस्विनी दिवा-2026’ का खिताब मरोदा क्लब की श्रीमती सोमा दाम ने अपने नाम किया। नेहरू नगर क्लब की श्रीमती संगीता कौर प्रथम उप विजेता तथा स्मृति नगर स्वागतम क्लब की श्रीमती बरखा गौड़ द्वितीय उप विजेता रहीं। वहीं जजेज च्वाइस सम्मान श्रीमती चेतना देवांगन एवं श्रीमती आशा सिरमोर को प्रदान किया गया।

युगल नृत्य प्रतियोगिता में सेक्टर-10बी क्लब प्रथम

अन्तर शाखीय युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी क्लबों ने उत्साहपूर्ण एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में सेक्टर-10बी क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्मृति नगर क्लब द्वितीय तथा मरोदा क्लब तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया पगारे ने किया। अंत में सुश्री जेस्सी सुनील ने आभार प्रदर्शन किया।