बाढ़ आपदा से सम्बंधित सहायता के लिये कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी
रायपुर, 26 सितम्बर 2026
बलौदाबाजार भाटापारा जिले में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण नदी-नाले का जल स्तर बढ़ गया है जिससे अनेक स्थानों पर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। कुछ गांव मे पानी ज्यादा बढ़ने के कारण फंसे 120 लोगों को जिला प्रशासन एवं आपदा राहत टीम की मुस्तैदी से सफल रेस्क्यू किया गया औऱ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित कुल 120 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है, इसमें तहसील कसडोल के ग्राम बल्दाकछार के 38 व्यक्ति, तहसील पलारी के ग्राम अमेठी में 44 व्यक्ति, ग्राम मोहान में 23 व्यक्ति तथा तहसील सिमगा के ग्राम गणेशपुर के 15 व्यक्ति शामिल हैं।
बाढ़ आपदा से सम्बंधित सहायता के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिला कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी किया गया है। इस नंबर पर बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता,सूचना, बचाव एवं राहत कार्याे के लिये संपर्क कर सकते है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि नदी -नाले किनारे न जाएं,गांव -मोहल्ले के आस -पास पानी भरने की स्थिति मे स्थानीय प्रशासन या कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करें।



