Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का आत्मीय सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का आत्मीय सम्मान

2
0

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के असेंबली हॉल में गरिमामय वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के सामाजिक एवं पारिवारिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शॉल, कंबल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वरिष्ठजन अपने जीवन के लंबे अनुभव, ज्ञान और संस्कारों से परिवार और समाज को निरंतर दिशा देते हैं। उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत है। वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और आत्मीयता बनाए रखना तथा उनकी गरिमा, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष श्री राकेश जालान, उपाध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा, श्री मनीष श्रीवास, श्री राकेश चतुर्वेदी तथा अंजनी इंडस्ट्रीज के श्री गोपाल अग्रवाल एवं श्री संजय गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री नितिन कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।