उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवम्बर 2026/
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लघु धान्य फसलों कोदो, कुटकी और रागी के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अवधि 16 नवम्बर से बढ़ाकर 30 दिसंबर 2026 तक कर दिया गया है। इसके अलावा गन्ना फसल के लिए अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी कृषि विभाग के उप संचालक श्री जितेन्द्र कोमरा के द्वारा दी गई।



