Home छत्तीसगढ़ माँ पीतांबरा पीठ में 27 नवंबर को होगा दुर्लभ श्री रामार्चन महायज्ञ

माँ पीतांबरा पीठ में 27 नवंबर को होगा दुर्लभ श्री रामार्चन महायज्ञ

4
0

 

अमलेश्वर (दुर्ग).

माँ पीतांबरा पीठ में 27 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक परम पवित्र एवं दुर्लभ श्री रामार्चन महायज्ञ एवं पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 108 श्री महंत आचार्य श्री राम मनोहर दास जी महाराज एवं महंत श्री राम अनुग्रह दास जी महाराज (छोटे सरकार, अजब धाम, दमोह) का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।

श्री रामार्चन पूजन एक विशिष्ट एवं दुर्लभ पूजन पद्धति है, जिसमें 42 देवताओं की चार आवरणों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पूजन भक्तों के मनोरथ पूर्ण करने, सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

पीतांबरा पीठ परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद एवं प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।