सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 8 से 11 दिसंबर 2026 तक महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में कर्नाटक संगीत (सुगम एवं शास्त्रीय गायन), हिंदुस्तानी संगीत (सुगम एवं शास्त्रीय गायन), लोक गायन, एकल नृत्य (भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक एवं ओडिसी), हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (तंतु वाद्य एवं ताल वाद्य) तथा खुली आयु वर्ग समूह नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए आयु समूह को दो वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें 6 से 12 वर्ष तथा 13 से 18 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागी अधिकतम दो विधाओं में ही भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को प्रवेश पत्र 18 नवंबर 2026 से 5 दिसंबर 2026 तक प्रदान किए जाएंगे। प्रवेश पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2026 है।
प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रतिभागी क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र बोकारो हॉस्टल, सेक्टर-4 में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूरभाष क्रमांक 9407986308 एवं 9407985598 से जानकारी प्राप्त कर सकते है।



