Home छत्तीसगढ़ ​​​​​​​कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस...

​​​​​​​कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस अंक नहीं जोड़ा जाएगा

166
0
Spread the love

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की साधारण सभा का निर्णय

रायपुर, 08 फरवरी 2021

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेघावी छात्रों की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की साधारण सभा की बैठक में लिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में बोनस अंक को शामिल करते हुए प्रावीण्य सूची तैयार की जाती है। साधारण सभा के निर्णय के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेघावी छात्रों की प्रावीण्य सूची बनाते समय मेघावी छात्रों की शैक्षणेत्तर गतिविधियों के बोनस अंक नहीं जोड़े जाएंगे, परंतु बोनस अंक अंकसूची में जोड़कर अंकसूची जारी की जाएगी। 


Spread the love