आज के समय में बाजार में पैसा निवेश करने के कई नए तरीके हैं, लेकिन मिडिल क्लास परिवार अपनी मेहनत की कमाई के लिए बिना किसी रिस्क के स्टेबल इनकम पसंद करते हैं. यही कारण है कि सरकारी बचत योजनाएं, बॉन्ड और बैंक जमा योजनाएं देश में सबसे सुरक्षित निवेश बनी हुई हैं.
आमतौर पर जब निवेश की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं ही आती है. लेकिन पोस्ट ऑफिस की ‘टाइम डिपॉजिट स्कीम’ (Post Office Time Deposit) ग्राहकों को बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है.
आमतौर पर सभी बैंकों में आम नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी ज्यादा ब्याज दर दी जाती है. इस वजह से कई लोग अपने घर के बुजुर्गों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट खोलकर इसका फायदा उठाते हैं. लेकिन, पोस्ट ऑफिस की इस ‘टाइम डिपॉजिट स्कीम’ में बिना किसी उम्र के भेदभाव के सभी को एक जैसी बेहतरीन ब्याज दर मिलती है.
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में ग्राहक अपनी जरूरतों के अनुसार 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि का खाता आसानी से खोल सकते हैं. बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं की तरह ही पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में भी 100% गारंटीड रिटर्न मिलता है.
इस शानदार योजना में निवेश करने के लिए आपके पास बहुत बड़ी रकम होना जरूरी नहीं है. आप अपने नजदीकी किसी भी पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाकर मात्र 1,000 रुपये की मिनिमम अमाउंट जमा करके आज ही खाता खोल सकते हैं. इसमें निवेश की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है.



