Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा को भारी वाहनों के दबाव से मिलेगी मुक्ति, दिसम्बर तक पूरा...

दंतेवाड़ा को भारी वाहनों के दबाव से मिलेगी मुक्ति, दिसम्बर तक पूरा होगा बायपास सड़क और पुल का काम

22
0
Spread the love

दंतेवाड़ा शहर को भारी वाहनों और ट्रैफिक के दबाव से बचाने गीदम से बांगाबाड़ी तक 26 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से 10.6 किमी लंबा बायपास बनाया जा रहा है। इस बायपास सड़क पर पड़ने वाले डंकिनी नदी पर 9 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 161 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल भी बनाया जा रहा है। सड़क का अब तक 85 प्रतिशत और पुल का 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इस बायपास मार्ग के चालू हो जाने के बाद दंतेवाड़ा में प्रवेश किए बिना भारी वाहन एवं अन्य ट्रैफिक बैलाडीला से गीदम और जगदलपुर आ-जा सकेंगे।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here