Home मनी पीएफ खाते में ब्याज नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, जानिए कब आएगा...

पीएफ खाते में ब्याज नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, जानिए कब आएगा पैसा!

3
0
Spread the love

रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ (EPF) पर ब्याज दर 8.25% बनाए रखने का फैसला किया है. मार्च 2026 में केंद्रीय न्यायसी बोर्ड (CBT) की ओर से इस फैसले की घोषणा की गई थी. ईपीएफओ ने ब्‍याज दर भले ही तय कर दी हो, लेकिन लाखों सदस्य अपने खाते में ब्याज दिखने का इंतजार कर रहे हैं.

खाते में ब्याज कब तक आएगा?
ईपीएफओ ने फिलहाल ब्याज जमा करने की कोई फिक्स तारीख की घोषणा नहीं की है. सरकारी नियमों के मुताबिक, भारत सरकार की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही यह ब्याज खातों में ट्रांसफर किया जाएगा.

पिछले साल कब आया था ब्याज?
साल 2025 में बड़ी संख्या में सदस्यों के खाते में जून और जुलाई के दौरान ब्याज जमा किया गया था. एक्सपर्ट के मुताबिक, पहले यह प्रोसेस सितंबर-अक्टूबर तक चलती थी, लेकिन अब इसमें तेजी आई है. इस साल भी जून या जुलाई (2026) में ब्याज जमा होने की पूरी संभावना है


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here