Home छत्तीसगढ़ खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, खेती की...

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, खेती की तैयारी को मिली रफ्तार

4
0
Spread the love

राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन के दौरान किसानों को आवश्यक कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेशभर में देखने को मिल रहा है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्य निर्धारित समय पर संपन्न हो रहे हैं और किसान आगामी फसल चक्र की तैयारियों में जुट गए हैं।

इसी क्रम में बलरामपुर जिले के ग्राम अमडण्डा निवासी किसान श्री रामनरेश सिंह को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध होने से बड़ी राहत मिली है। खाद प्राप्त होने के बाद उन्होंने खरीफ फसल की तैयारी प्रारंभ कर दी है। उनका कहना है कि समय पर खाद मिलने से कृषि कार्यों की योजना बेहतर ढंग से बन पा रही है तथा खेतों की तैयारी में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है।

श्री रामनरेश सिंह ने बताया कि उन्हें आवश्यकतानुसार यूरिया खाद सहजता से प्राप्त हो गया, जिससे वे निर्धारित समय पर खेती संबंधी सभी कार्य पूरे कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में पहले जैसी चिंता नहीं है और अब वे पूरी ऊर्जा के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से किसानों का समय बच रहा है, कृषि कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहे हैं और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी मदद मिल रही है।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके परिणामस्वरूप किसानों को आवश्यक संसाधन समय पर मिल रहे हैं, जिससे वे खरीफ फसलों की बेहतर तैयारी कर कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here