Home छत्तीसगढ़ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों पर 3.60 लाख का जुर्माना

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों पर 3.60 लाख का जुर्माना

22
0
Spread the love

खैरागढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर केसीजी जिला पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 27 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी मामलों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां कुल 3,60,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में केवल चालानी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भी प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जिला पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही, जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here