Home मनी 2026 में कितना होगा इंक्रीमेंट, अलग-अलग सेक्‍टर की कंपनियों ने बताया अपना...

2026 में कितना होगा इंक्रीमेंट, अलग-अलग सेक्‍टर की कंपनियों ने बताया अपना प्‍लान

3
0
Spread the love

होर्मुज संकट और ईरान युद्ध से भले ही कॉरपोरेट सेक्‍टर पर अभी दबाव दिख रहा है, लेकिन चालू वित्‍तवर्ष में सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर आंकड़े बेहतर रहने वाले हैं. टीमलीज सर्विसेज की हालिया रिपोर्ट में साफ दिख रहा है कि चालू वित्‍तवर्ष में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी से भी ज्‍यादा बढ़ने वाला है. इस सर्वे में अलग-अलग सेक्‍टर की कई कंपनियां शामिल रहीं और इनमें से ज्‍यादातर ने 2026-27 में ज्‍यादा इक्रीमेंट कराने की संभावना जताई है.

टीमलीज सर्विसेज की रोजगार एवं वेतन परिदृश्य पर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चालूवित्त वर्ष में कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 8.6 फीसदी से 10.2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना है. कुशल एवं बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों की लगातार बढ़ती मांग के कारण यह वृद्धि देखने को मिल रही है. टीमलीज ने साफ कहा है कि कंपनियों को ज्‍यादा कुशल कर्मचारियों की जरूरत है और ऐसे कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी भी ज्‍यादा रहेगी.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here