Home देश ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05

ISRO की बड़ी कामयाबी: GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ ‘बाज’ सैटेलाइट EOS-05

5
0

श्रीहरिकोटा | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार तड़के एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F17 रॉकेट ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-05 के साथ सफल उड़ान भरी।

रॉकेट ने भारतीय समयानुसार सुबह 2:55 बजे उड़ान भरी। प्रक्षेपण के कुछ ही समय बाद EOS-05 को उसकी निर्धारित सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।

मिशन की सफलता के बाद ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि GSLV-F17 ने उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-05 को सटीक तरीके से आवश्यक कक्षा में स्थापित किया है। EOS-05 को जियो-इमेजिंग उपग्रह के रूप में विकसित किया गया है।