Home छत्तीसगढ़ अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील

अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील

16
0
Spread the love

जिला प्रशासन रायगढ़ ने मंगलवार देर रात खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में शासन द्वारा निर्धारित संचालन और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम को पेट्रोल पंप संचालन में कई अनियमितताएं मिलीं। सुरक्षा संबंधी प्रावधानों और आवश्यक निर्देशों की अनदेखी पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई खरसिया एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी और खरसिया तहसीलदार की मौजूदगी में की गई।

जिला प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ता हितों और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here