Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना: शिवकुमारी पात्रे को मिल रहा आर्थिक संबल

महतारी वंदन योजना: शिवकुमारी पात्रे को मिल रहा आर्थिक संबल

3
0
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुंगेली जिले में हजारों परिवार इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन स्तर में सुधार महसूस कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले की शिवकुमारी पात्रे का भी महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से हर माह सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और दैनिक आवश्यकताओं के लिए अब अतिरिक्त आर्थिक सहयोग उपलब्ध हो गया है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। नियमित सहायता राशि मिलने से परिवार के खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है और भविष्य के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

शिवकुमारी ने बताया कि पहले घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि परिवार के लिए सहारा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पूरे परिवार को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here