Home मनी मात्र एक आधार कार्ड से बैंक में खुलवाएं ‘जन धन खाता’! सरकार...

मात्र एक आधार कार्ड से बैंक में खुलवाएं ‘जन धन खाता’! सरकार देगी ₹2 लाख का फ्री बीमा और ₹10,000 ओवरड्राफ्ट की सुविधा

4
1
Spread the love

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) देश के करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है. अगर आपके पास सिर्फ आधार कार्ड है और अभी तक बैंक खाता नहीं है, तो आप आसानी से जन धन खाता खुलवा सकते हैं. इस खाते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे जीरो बैलेंस पर खोला जा सकता है यानी इसे चालू रखने के लिए आपको खाते में एक भी रुपया रखने की मजबूरी नहीं है

₹10,000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा
कई बार ऐसा होता है कि अचानक किसी आपातकालीन स्थिति या बीमारी के समय हमें पैसों की सख्त जरूरत होती है और हमारे खाते में पैसे नहीं होते. जन धन खाताधारकों को इस समस्या से बचाने के लिए सरकार 10,000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा दे रही है. यह एक तरह की शानदार छूट या शॉर्ट-टर्म लोन की तरह काम करता है. अगर आपके खाते में जीरो बैलेंस भी है, तब भी आप बैंक से 10,000 रुपये तक की रकम निकाल सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बस आपका खाता कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए और इसमें नियमित लेनदेन होना जरूरी है.


Spread the love

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here