Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर पंचायत जरहागांव की रामकुमारी कश्यप के पक्के आवास...

प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर पंचायत जरहागांव की रामकुमारी कश्यप के पक्के आवास का सपना हुआ पूरा

2
0
Spread the love

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपनों को साकार किया है। अपने घर का सपना हर परिवार की सबसे बड़ी आकांक्षा होती है। एक सुरक्षित और पक्का आवास न केवल जीवन में स्थिरता लाता है, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना भी प्रदान करता है। मुंगेली जिले के नगर पंचायत जरहागांव की निवासी रामकुमारी कश्यप का वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना अब हकीकत बन चुका है। रामकुमारी कश्यप का परिवार लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन और मौसम की मार झेलना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया था। परिवार के लिए सुरक्षित आवास की चिंता हमेशा बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता के आधार पर उन्हें आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का और सुरक्षित घर बनवाया। आज उनका परिवार सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त अपने नए आवास में सुखद और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है।

रामकुमारी ने बताया कि पहले हर बारिश उनके लिए चिंता और परेशानी लेकर आती थी। कच्चे मकान में परिवार की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता था, लेकिन अब पक्का घर बनने से वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने केवल उन्हें एक मकान नहीं दिया, बल्कि परिवार को नई उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मानजनक जीवन भी दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज उनका परिवार बिना किसी चिंता के अपने घर में सुखपूर्वक जीवन यापन कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पात्र परिवारों को आवासीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को न केवल पक्का घर मिल रहा है, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है।


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here