Home छत्तीसगढ़ स्टूडेंट्स ने रखी मांग, रेल मंत्री ने तुरंत कर दी पूरी, 15...

स्टूडेंट्स ने रखी मांग, रेल मंत्री ने तुरंत कर दी पूरी, 15 जुलाई को मिलेगी IRCTC की नई वेबसाइट

4
0
Spread the love

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि देश को 15 जुलाई से पहले आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट मिल जाएगी. उन्होंने एक कार्यक्रम में छात्रों से बात करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने के लिए ऑन द स्पॉट रेलवे अधिकारी से बात की. वीडियो में उन्हें अधिकारी से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या 1 महीने में नई वेबसाइट बना ली जाएगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी. उन्होंने एक स्टूडेंट की मांग को ध्यान में रखते हुए यह ऐलान किया. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्रा ने रेल मंत्री ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट को लेकर कुछ शिकायत की. उन्होंने तुरंत किसी अधिकारी को फोन मिलाया. फोन पर उन्हें कहते सुना जा सकता है कि स्टूडेंट्स आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट की डिमांड कर रहे हैं, क्या वह 30 दिन के अंदर वेबसाइट तैयार कर लेंगे. उधर से जवाब मिलने पर रेल मंत्री ने उस छात्रा समेत वहां मौजूद अन्य लोगों को सूचित किया कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट तैयार हो जाएगी.

इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी. कुछ लोगों ने कहा कि यह अच्छी पहल है तो कुछ लोग का मानना था कि पुरानी वेबसाइट में ही कमियों को दूर करके उसे बेहतर बनाया जा सकता है. एक शख्स ने लिखा कि आप 1 महीने में नई वेबसाइट मत बनाइए, कुछ समय लेकर बेहतर वेबसाइट बनाइए. वहीं, एक अन्य शख्स ने कहा कि पुरानी वेबसाइट को ही बेहतर किया जा सकता है. उसने सुझाव भी दिया कि पुरानी वेबसाइट पर केवल ट्रेन टिकट बुकिंग और खाने के ऑर्डर लिए जाएं, इसके अलावा बस, हवाई यात्रा और होटल बुकिंग आदि को बंद कर दिया जाना चाहिए.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here