Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में PWD के19 नए कार्यालय खुलेंगे..

छत्तीसगढ़ में PWD के19 नए कार्यालय खुलेंगे..

2
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलियों और भवन निर्माण से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) अपने प्रशासनिक ढांचे का विस्तार करेगा। राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के सेतु परिक्षेत्र के अंतर्गत नौ नए कार्यालयों समेत कुल 19 नवीन कार्यालयों और उनके सेटअप को मंजूरी दी है। इनमें अधिकांश कार्यालय दूरस्थ जिलों में स्थापित किए जाएंगे।