Home देश 22.79 लाख परीक्षार्थी, 5440 परीक्षा केंद्र, 551 शहर…मुस्तैदी आई काम, NEET की...

22.79 लाख परीक्षार्थी, 5440 परीक्षा केंद्र, 551 शहर…मुस्तैदी आई काम, NEET की अग्निपरीक्षा में NTA पास

3
0
Spread the love

पिछली बार 3 मई को NEET परीक्षा को लेकर हुए विवादों के बाद इस बार 21 जून को आयोजित NEET-UG 2026 री-एग्जाम सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), शिक्षा मंत्रालय और पूरे सरकारी तंत्र की भी परीक्षा थी. करीब 22.79 लाख अभ्यर्थियों, 5,440 परीक्षा केंद्रों, 551 भारतीय शहरों और विदेश के 14 शहरों में एक साथ परीक्षा कराना किसी बड़े राष्ट्रीय अभियान से कम नहीं था. परीक्षा के बाद सामने आई तस्वीर यह बताती है कि कुछ स्थानीय घटनाओं को छोड़ दें तो पूरा आयोजन काफी हद तक व्यवस्थित और नियंत्रित रहा. यही कारण है कि इस बार NTA और सरकार दोनों राहत महसूस कर सकते हैं.

इस बार सरकार ने साफ संदेश दिया कि परीक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के ओखला स्थित NTA मुख्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्हें परीक्षा के लिए किए गए तकनीकी और लॉजिस्टिक इंतजामों की जानकारी दी गई.पिछले साल उठे सवालों के बाद मंत्रालय की यह सक्रियता दिखाती है कि सरकार इस बार परीक्षा की विश्वसनीयता को लेकर बेहद गंभीर थी.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here