Home देश इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों में टाटा मोटर्स का जलवा, 3400 से ज्यादा नए...

इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों में टाटा मोटर्स का जलवा, 3400 से ज्यादा नए ऑर्डर मिले

4
0
Spread the love

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने बताया कि उसे इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के लिए 3,400 से ज्यादा ऑर्डर हासिल हुए हैं. इनमें करीब 2,000 छोटे कमर्शियल वाहन और पिकअप, लगभग 900 इलेक्ट्रिक ट्रक और करीब 500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. इन वाहनों का इस्तेमाल माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, शहरों के भीतर परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों में किया जाएगा. इतनी बड़ी संख्या में मिले ऑर्डर इस बात का संकेत हैं कि कंपनियां अब पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक विकल्पों को प्राथमिकता देने लगी हैं.

कंपनी के अनुसार इन वाहनों की तैनाती कई अलग-अलग क्षेत्रों में की जाएगी. ई-कॉमर्स कंपनियां, एफएमसीजी सेक्टर, उपभोक्ता वस्तुओं की डिलीवरी करने वाली कंपनियां और लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा सीमेंट, स्टील, खनन और एयरपोर्ट संचालन जैसे क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक ट्रकों और अन्य वाहनों की मांग बढ़ रही है. इससे साफ है कि इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन अब केवल प्रयोगात्मक स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर अपनाए जा रहे हैं.


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here