Home छत्तीसगढ़ स्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने कोंडागांव जिले में...

स्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने कोंडागांव जिले में हुई बच्चों की मृत्यु पर जतायी संवेदना

52
0
Spread the love

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने शुक्रवार 29 जुलाई को कोंडागांव जिले में बच्चों की पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःखद क्षण को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के समस्त सदस्यों की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
बस्तर क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के सचिव एवं कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने भी इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री बघेल के निर्देश पर इस दुःखद घटना के कारण शनिवार 30 जुलाई को कोंडागांव में प्रस्तावित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।


Spread the love