Home छत्तीसगढ़ एकदिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 140 आवेदकों का चयन

एकदिवसीय प्लेसमेंट कैंप में 140 आवेदकों का चयन

51
0
Spread the love

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट का आयोजन 19 सितम्बर को किया गया। जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 269 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 201 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक जांच उपरांत 140 आवेदकों का चयन किया गया। प्लेसमेंट कैंप में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 34 आवेदकों के द्वारा उक्त पदों के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदकों का अंतिम चयन 15 दिवस के भीतर किया गया जायेगा तथा इसकी सूचना अभ्यर्थियों को दूरभाष के माध्यम से दी जायेगी।


Spread the love